फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nagar Panchayat sanitation workers returned to work after the agreement

Mahendragarh-Narnaul News: समझौता के बाद काम पर लौटे नप के सफाई कर्मचारी

Sat, 09 Aug 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 09 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat sanitation workers returned to work after the agreement
फोटो नंबर-07नगर परिषद में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों से बातचीत करती नप चेयरपर्सन कमलेश सैन - फोटो : घटना पर विलाप करते परिजन।
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले 17 दिनों से चल रहा सफाई कर्मचारियों का धरना, प्रदर्शन शुक्रवार का समाप्त हो गया। अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी नगर परिषद में धरना-प्रदर्शन के साथ क्रमिक अनशन भी कर रहे थे।
विज्ञापन

जब नप अधिकारियों ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो दो दिनों से वे काम छोड़ हड़ताल पर चले गए थे। वीरवार को उन्होंने अपने प्रदर्शन को तेज करते महावीर चौक पर नप के ईओ का पुतला भी फूंका था। कर्मचारियों में निरंतर बढ़ते जा रहे रोष को देखते हुए शुक्रवार को डीएमसी रणबीर सिंह ने अधिकारियों की टीम बनाकर कर्मचारियों से बातचीत करने के लिए भेजा।
विज्ञापन

इस टीम में नप की एक्सईएन मोनिका शर्मा, अकाउंट आफिसर संजय कुमार, जेई प्रवीण मलिक, जेई विकास आदि मौजूद रहे। इसके अलावा इस बातचीत में नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी भी विशेष रूप से मौजूद रही। धरना समाप्त करवाने के लिए अधिकारी आज इतने नर्म नजर आए कि जेई प्रवीण मलिक तो धरने पर कर्मचारियों के साथ दरी पर ही बैठे गए। वह उनकी सब मांगों को पूरा करने का आश्वासन देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इकाई प्रधान सुरेश कुमार ने अधिकारियों के सामने कर्मचारियों की सभी समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की छोटी-छोटी मांगों की फाइल केवल अधिकारियों की टेबल तक ही सिमट जाती है। उन्हें आगे बढ़ाया ही नहीं जाता है। अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच करीब एक घंटे तक चली वार्ता में अधिकारियों ने उनके बकाया एरियर की मांग को शनिवार से ही पूरी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा ड्रेस, जूते, साबुन व अन्य सामान के बिल सभी कर्मचारी जमा करवा दे उन्हें जल्द पास करवाया जाएगा।

सभी कर्मचारियों के आईडी कार्ड जल्द बनवाने व ईएसआई कार्ड बनवाने का भी अधिकारियों ने आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त किया और काम पर लौट गए। इस बातचीत के दौरान कर्मचारियों में प्रमुख रूप से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य कैशियर महेंद्र सिंह संगेलिया, जिला प्रधान राहुल सारवान, सचिव महावीर प्रसाद, रामौतार दरोगा, प्रताप सिंह दरोगा, राजू दरोगा, महेंद्र चौहान व रमेश कुमार दरोगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed