फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nagar Palika will spend 20 lakh rupees on the beautification of Balaji and Vishwakarma Chowk

Mahendragarh-Narnaul News: बालाजी और विश्वकर्मा चौक के सुंदरीकरण पर नपा खर्च करेगी 20 लाख रुपये

Sun, 23 Mar 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 23 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nagar Palika will spend 20 lakh rupees on the beautification of Balaji and Vishwakarma Chowk
फोटो संख्या:68- बालाजी चौक से विश्वकर्मा चौक तक सड़क निर्माण के लिए तोड़ी गई सड़क--संवाद
महेंद्रगढ़। बालाजी चौक से विश्वकर्मा चौक तक 15 सालों से बदहाल सड़क पर हिचकोले खा रहे लोगों को जल्द राहत मिलेगी। बालाजी चौक से विश्वकर्मा चौक तक 250 मीटर सड़क के निर्माण व दोनों चौकों के सुंदरीकरण पर नगर पालिका 20 लाख रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन

निर्माण पूरा होने के बाद जलभराव की समस्या का भी स्थाई समाधान हो सकेगा। मुख्य चौकों व सड़कों के हालात सुधरने से शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र शॉपिंग कांपलेक्स में लोगों को गड्ढों से निजात मिल सकेगी। जेई नवदीप ने बताया कि पालिका की ओर से बालाजी चौक से विश्वकर्मा चौक तक सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। साथ ही बालाजी चौक व विश्वकर्मा चौक के सुंदरीकरण का भी काम शुरू कर दिया गया है। यह मार्ग सीसी बेस का बनाया जाएगा। प्रथम चरण में खुदाई कर पानी निकासी की संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। इससे बारिश के मौसम में बालाजी चौक पर जलभराव का स्थाई समाधान हो पाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नगरपालिका की ओर से तीन वर्ष पूर्व पानी निकासी की लाइन बिछाने के लिए सड़क मार्ग को तोड़ा गया था। अब राहगीरों व दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। तीन वर्ष पहले ठेकेदार ने यहां पर पाइप डालना शुरू किया था। तीन इंच फ्लेक्सीबल पाइप लाइन डाली गई थी। उस समय उन्होंने यह मार्ग तोड़ दिया था। कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत करवा चुके हैं। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस मार्ग से उच्च अधिकारी, विधायक लोकनिर्माण विश्राम गृह में इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। इस सड़क मार्ग से 10 हजार से अधिक लोग प्रतिदिन आवागमन करते है। नगर पालिका की ओर से इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
- वर्जन:
बालाजी चौक से विश्वकर्मा चौक तक करीब 250 मीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। इस मार्ग पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह मार्ग कंक्रीट बेस पर बनाया जाएगा। सड़क बनने के बाद लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
--- संजोग शर्मा, एमई, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed