{"_id":"683754e55c428e79070894c1","slug":"my-troubles-are-over-in-the-court-of-mehandipur-narnol-news-c-196-1-nnl1003-125137-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मेरा संकट कट गया रे मेहंदीपुर के दरबार में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मेरा संकट कट गया रे मेहंदीपुर के दरबार में...
Wed, 28 May 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 28 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-06संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दौरान भजनों पर झूमती महिलाएं। संवाद
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ ने मंगलवार रात मोहल्ला जमालपुर के हनुमान मंदिर में भगवान राम दरबार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक मंडल के सदस्य पंडित महेश शर्मा ने की। सर्वप्रथम पंडित कपिल निर्मल व पंडित जितेंद्र शर्मा ने यजमान भगवान दास व पत्नी संजू देवी को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई गई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया।
इसमें पंडित महेश शर्मा, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, कांशीराम पार्षद व दिनेश बारी आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। इसमें गायक कांशीराम ने मेरा संकट कट गया रे मेहंदीपुर के दरबार में मेरा संकट कट गया रे व सुदेश शर्मा ने मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया तार दई व अजय शर्मा ने धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद यजमान परिवार को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। हनुमान मंदिर में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार सुबह शोभायात्रा व भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर विकास अग्रवाल, मन्नू शर्मा, टिंकू जैन, सुरेंद्र सैनी, महेश सोनी, मनोज वालिया तथा ललित सैनी आदि मौजूद थे।