{"_id":"6ab82e6a7e8ccdd1770ad899","slug":"fire-erupts-in-field-60-maunds-of-fodder-and-fuel-reduced-to-ash-narnol-news-c-196-1-nnl1010-145864-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खेत में धधकी आग, 60 मण कड़बी और ईंधन राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खेत में धधकी आग, 60 मण कड़बी और ईंधन राख
विज्ञापन
फोटो 06 युवाओं के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। क्षेत्र के गांव हुडीना में मेई मोड़ के पास देर रात एक खेत में रखी कड़बी और ईंधन में अचानक भीषण आग लग गई। आग में करीब 60 मण कड़बी और ईंधन जलकर राख हो गया। इससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के खेतों में आग फैलने से बड़ा हादसा टल गया।
रात करीब 10 बजे नारनौल से हुडीना लौट रहे दो युवकों ने खेत से आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों, डायल 112 और दमकल विभाग को सूचना दी। आग से ग्रामीण बिल्लू यादव की कड़बी और आकाश का ईंधन पूरी तरह जल गया।
सूचना के करीब 20 मिनट बाद नारनौल से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इससे पहले ग्रामीणों ने पास के खेतों में लगे ट्यूबवेल से पाइप जोड़कर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद रात सवा 11 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। ग्रामीणों ने राहगीर की फेंकी सुलगती बीड़ी या सिगरेट से आग लगने की आशंका जताई है।।
............
बॉक्स
मैं धनराज के साथ बाइक पर नारनौल से हुड़ीना जा रहा था। मेई वाले मोड़ के पास पहुंचते ही हमें खेत में आग जलती दिखाई दी। मैंने तुरंत अपने साथियों को फोन किया और कहा कि मेई वाले मोड़ के पास आग लग गई है, जल्दी मौके पर पहुंचो। -राकेश कुमार, गांव हुडीना
बॉक्स:
राकेश जब ग्रामीणों को फोन कर रहा था, उसी दौरान उसने डायल 112 और दमकल विभाग को भी आग लगने की सूचना दे दी। करीब 20 मिनट बाद दमकल की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं।-धनराज यादव, गांव हुडीना
वर्जन:
रात में गांव हुडीना में खेत में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियों को तुरंत रवाना कर दिया गया था। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था।-राजबीर, फायर ऑफिसर, दमकल विभाग, नारनौल।