फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mutation cases and certified copy requests are pending; land measurement and demarcation work is also affected.

Mahendragarh-Narnaul News: 9 हजार इंतकाल और 6 हजार नकल-प्रमाण पत्र अटके, पैमाइश व सीमांकन का काम भी प्रभावित

Fri, 28 Aug 2026 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
mutation cases and certified copy requests are pending; land measurement and demarcation work is also affected.
फोटो संख्या:76- तहसील कार्यालय में बैठे आमजन--संवाद
महेंद्रगढ़। जिले में पटवारियों की हड़ताल के कारण राजस्व विभाग से जुड़े कई काम प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा असर जमीन की पैमाइश, सीमांकन और सर्वे पर पड़ा है। कई लोग जमीन से जुड़े काम के लिए तहसील और पटवार कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पटवारी उपलब्ध नहीं होने से उन्हें बिना काम के लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में करीब 9 हजार इंतकाल और 6 हजार नकल व प्रमाण पत्र का काम लंबित है। जमीन की खरीद-फरोख्त के बाद पैमाइश और रिकॉर्ड में बदलाव जरूरी होता है। इसके अलावा खेत, प्लॉट और दूसरी जमीनों का सही सीमांकन भी राजस्व विभाग के जरिए किया जाता है। हड़ताल के कारण पहले से किए गए पैमाइश के आवेदन भी अटके हुए हैं।
विज्ञापन

हड़ताल का असर अवैध कब्जों से जुड़े मामलों पर भी पड़ सकता है। सरकारी, पंचायती या निजी जमीन पर कब्जे की शिकायत मिलने पर पैमाइश और सीमांकन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होती है। पटवारी की रिपोर्ट और राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाती है। ऐसे में इन मामलों में भी देरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमाबंदी, फर्द, जमीन के रिकॉर्ड में सुधार, वारिसान दर्ज करने और अन्य राजस्व कार्य भी प्रभावित हैं। दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

सरकार से समाधान की मांग
दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान सुनील तंवर ने बताया कि एसोसिएशन के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना दिया जा रहा है। पटवारी और कानूनगो अपनी विभागीय व तकनीकी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को राज्य कमेटी की प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक है। बैठक के बाद राज्य कमेटी के निर्देश के अनुसार अगला फैसला लिया जाएगा। जिले के 216 पटवारी हड़ताल पर हैं।

फोटो संख्या:76- तहसील कार्यालय में बैठे आमजन--संवाद

फोटो संख्या:76- तहसील कार्यालय में बैठे आमजन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed