फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mustards shopkeeper sales records check by administration

सरसों खरीद को लेकर आढ़तियों के रिकॉर्ड की जांच की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
mustards shopkeeper sales records check by administration
नारनौल अनाज मंडी - फोटो : AMAR UJALA
सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है। बुधवार को जिला में 5076 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिला में 124092 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं बुधवार को जिला में 203 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा तथा अब तक जिला में 17993 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं जिला में बुधवार को 39 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई तथा अब तक जिला में 2106 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। दूसरी ओर प्रशासन ने वीरवार को मंडी में अबतक हुई खरीद को जांच किया। सुबह डीसी व एडीसी भी मंडी पहुँचे। बाद में अन्य अधिकारियों ने आढ़तियों के रिकॉर्ड चेक किया। इससे दोपहर बाद खरीद शुरू हो सकी। दूसरी ओर उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि बुधवार को अटेली, बाछौद व बोचिड़िया खरीद केंद्र पर कुल 671 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना में 767 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। बुधवार को नांगल चौधरी व निजामपुर में कुल 785 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। नारनौल में 1182 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। बुधवार को सतनाली 45 व महेंद्रगढ़ में 1626 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। वहीं बुधवार को अटेली में 19 व कनीना में 175 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। बुधवार को महेंद्रगढ़ नांगल चौधरी सतनाली व नारनौल में गेहूं की कोई आवक नहीं हुई। इसी प्रकार बुधवार को सतनाली में 39 मीट्रिक टन चने की आवक हुई। नारनौल व नांगल चौधरी में बुधवार को चने की कोई आवक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed