फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipality Pastes Notices on Dilapidated Mansions, Then Forgets About Them

Mahendragarh-Narnaul News: पुरानी खंडहर हवेलियों पर नोटिस चस्पा कर भूली नगर पालिका

Sun, 17 May 2026 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Municipality Pastes Notices on Dilapidated Mansions, Then Forgets About Them
महेंद्रगढ़। शहर के बीचोंबीच स्थित पुरानी और जर्जर हो चुकी हवेलियां अब लोगों के लिए खतरे का कारण बनती जा रही हैं। नगर के विभिन्न मोहल्लों में करीब 20 से अधिक खंडहर हवेलियां ऐसी हैं, जो कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती हैं। कई हवेलियों की दीवारें झुक चुकी हैं छतें टूट रही हैं और बरसात या तेज हवा के दौरान इनके गिरने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

चौक मोहल्ला हवेली पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। हरिराम काजरिया, महेंद्र काजरिया ने नगरपालिका को 6 फरवरी को जर्जर हवेली की शिकायत दी थी। लेकिन अभी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्हाेंने बताया कि जर्जर हवेली होने के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है। यहां पर आसपास के लोगों भय रहता है कि कभी यह हवेली गिर ने जाए।
विज्ञापन

मोहल्ला निमड़ी नीचे निवासी सुरेश, बालकिशन, धर्मेंद, नवीन ने बताया कि पिछले दो वर्षों से लगातार शिकायतें देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों मुख्य बाजार, पुराने मोहल्लों और संकरी गलियों में स्थित ये हवेलियां आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि हवेलियों से प्लास्टर और ईंटें गिरना अब आम बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अनेक बार नगर पालिका अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल नोटिस चस्पा कर दिए गए। उसके बाद न तो भवन मालिकों से संपर्क किया गया और न ही जर्जर हिस्सों को हटाने की कोई प्रक्रिया शुरू हुई। लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

-----------
वर्जन:
खंडहर भवनों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नियमों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जिन भवनों से अधिक खतरा है, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है और जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article