फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipal sanitation workers' strike continued for the 32nd day.

Mahendragarh-Narnaul News: 32वें दिन भी जारी रही नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

Sun, 06 Sep 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Municipal sanitation workers' strike continued for the 32nd day.
फोटो संख्या:59- नगर पालिका कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी---संवाद
महेंद्रगढ़/कनीना। नगरपालिका सफाई और दमकल कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल रविवार को 32वें दिन भी जारी रही। कर्मचारी लंबित मांगों और सरकार के साथ हुए समझौते का पत्र जारी करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

दमकल विभाग प्रधान रामसिंह और सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि सरकार ने 13 मई को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ 17 मांगों पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन

इनमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा खत्म करना, अग्निशमन विभाग के शहीद रणबीर व भवीचंद के आश्रितों को पक्की नौकरी और 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देना शामिल था। ड्यूटी के दौरान दमकल कर्मचारी की मौत पर 50 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी की मांग भी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार ने बताया कि कर्मचारी अप्रैल और मई में 38 दिन तक धरना दे चुके हैं। इसके बावजूद दो माह बाद भी समझौते का पत्र जारी नहीं हुआ।
कनीना प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रखी जाएगी। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक बातचीत कर समाधान निकालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed