फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipal Council works to get sanitation services

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने में जुटी नगर परिषद, रात में 20 टन उठाया कूड़ा

Sun, 20 Sep 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council works to get sanitation services
फोटो नंबर-20रात के समय कूड़ा उठान करते नप सफाई कर्मचारी। संवाद
नारनौल। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की एक माह से अधिक चली हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। लंबे समय तक सफाई कार्य बाधित रहने से बाजारों और मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। सड़कों पर झाड़ू नहीं लगने से कूड़ा नालियों में पहुंच गया था।
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर परिषद ने शनिवार से रात के समय विशेष सफाई अभियान शुरू किया। इसके तहत नालियों की सफाई के साथ विभिन्न स्थानों पर जमा कूड़े का उठान किया जा रहा है। शनिवार रात को अभियान के दौरान करीब 20 टन कूड़ा उठाया गया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान शहर में करीब 150 टन कूड़ा विभिन्न स्थानों पर जमा हो गया था। हड़ताल समाप्त होने के बाद अब तक करीब 100 टन कूड़े का उठान किया जा चुका है। शहर में इन दिनों गणेश उत्सव सहित अन्य धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। ऐसे में कई स्थानों पर कूड़ा जमा रहने से श्रद्धालुओं और आयोजकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करते समय शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 15 दिन का समय मांगा था।
विज्ञापन

वर्जन

हड़ताल के दौरान बिगड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने और शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से रात के समय सफाई अभियान शुरू किया गया है। शनिवार रात शहर के अनेक स्थानों पर यह अभियान चलाया गया। जब तक शहर पूरी तरह स्वच्छ नहीं हो जाता, अभियान रात के समय भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--- विकास शर्मा, जेई, नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed