{"_id":"6a99be0c5c86d485090ac4c4","slug":"municipal-council-approves-proposals-for-new-borewells-and-a-martyrs-memorial-narnol-news-c-203-1-sroh1011-129719-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नपा हाउस ने नए बोरवेल और शहीद स्मारक के प्रस्ताव किए मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नपा हाउस ने नए बोरवेल और शहीद स्मारक के प्रस्ताव किए मंजूर
विज्ञापन
कनीना। नगर पालिका कनीना में वीरवार को हाउस की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने की। सचिव कपिल कुमार सहित पार्षदों ने शहर से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा की। बैठक में रखे गए दोनों प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
पहला प्रस्ताव शहीद सुजान सिंह पार्क में नया बोरवेल करवाने का था। पार्क में लगा पुराना बोरवेल खराब होने से पानी की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। लोगों की सुविधा को देखते हुए पुराने बोरवेल के स्थान पर नया बोरवेल लगाने का फैसला लिया गया।
दूसरा प्रस्ताव शहीद वीरेंद्र सिंह की स्मृति में शहीद स्मारक बनाने का रहा। इसके लिए पशु फाटक के पास नगर पालिका की भूमि में स्थान आवंटित करने पर चर्चा हुई। हाउस ने खसरा नंबर 426 और 427 से संबंधित भूमि पर स्मारक निर्माण के लिए स्थान देने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक में शहीदों के सम्मान और उनकी स्मृतियों को सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में पूजा देवी, नितेश कुमार गुप्ता, योगेश कुमार, होशियार सिंह, सुमन देवी, सूबेसिंह, सुरेंद्र सिंह और सवाई सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे, जबकि कुछ पार्षद अनुपस्थित रहे।