फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mothers were honored, winners of competitions were rewarded

माताओं का किया सम्मान, प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

Sun, 08 May 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mothers were honored, winners of competitions were rewarded
मातृत्व दिवस पर माताओं को सम्मानित करते हुए। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। मातृ दिवस से एक दिन पूर्व शनिवार को स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने मां की महिला का बखान किया। इस दौरान माताओं का सम्मानित किया गया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालय गुलावला में अंतरराष्ट्रीय मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में पेंटिंग, कार्ड मेकिंग और वेस्ट इज बेस्ट आर्ट्स प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने अपनी कला और पेंटिंग के माध्यम से मां के प्रति भाव व्यक्त किए। मुख्य अध्यापक सुशील कुमार व प्रेम लता मांडैया ने मां की महिमा पर विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में पेंटिंग में चाहत प्रथम, पलक द्वितीय व हिमांशु तृतीय रहे। आर्ट्स में निधि और ओमवती प्रथम, हिमांशु द्वितीय और पायल तृतीय रही। कार्ड मेकिंग में हिमांशु प्रथम, आरती द्वितीय और चेतन स्वामी तृतीय रहे।
विज्ञापन

एमआर पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सभी बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया। स्कूल के चेयरमैन सियाराम यादव व प्रधानाचार्य अनीता यादव ने सभी माताओं का स्वागत किया। मां के स्वागत में बच्चों ने स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। अभिभावकों के लिए रेप वॉक, म्यूजिकल चेयर, सींगिग व डांस, रेपिड फायर राउड का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसडी स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। माताओं के सम्मान व मनोरंजन के लिए खेल व गतिविधियां हुईं जिसमें 150 माताओं ने हिस्सा लिया। तत्परता व बुद्धिमता के आधार पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मटका दौड़ में अशोक देवी, उषा देवी, गुब्बारे गेम में साधना देवी व मीनाक्षी देवी, डांस में सीमा देवी, म्यूजिकल चेयर में शशि देवी, पजल गेम में ज्योति व सरिता देवी, स्टैचू डांस में रजनी देवी विजेता रहीं। प्राचार्य भारत भूषण यादव ने कहा कि मां एक ऐसा जादुई व्यक्तित्व है जो पूरे परिवार को बांधे रखती है।
सीएल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नर्सरी से तीसरी कक्षा के छात्रों ने भाग लिया। माताओं के लिए म्युजिकल चेयर, रैम्प वॉक, फोटो फ्रेम व स्लेम बुक आदि कार्यक्रम करवाए गए। विद्यालय की प्राचार्या मोनिका दीवान ने सभी माताओं को मदर दिवस की शुभकामनाएं दीं।

-
मातृ दिवस पर हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
नारनौल। हरियाणा पब्लिक स्कूल में मां के लिए संदेश प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ संस्था के निदेशक पुष्कर मल वर्मा ने किया। इसमें तीसरी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संचालन अध्यापिका प्रिया जोशी और कविता यादव ने किया। बच्चों की माताओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं हुईं। निदेशक पुष्कर मल वर्मा ने विजेता माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्य मनोज भारद्वाज ने विद्यार्थियों को मां की ममता के महत्व के बारे में बताया। प्रबंधन कमेटी से अनुज गुप्ता, एडवोकेट हितेश वर्मा व दिव्या सचदेवा ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को मातृ दिवस की बधाई दी। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के चार सदनों से एक- एक छात्र ने अपने सदन का प्रतिनिधित्व करते हुए मां पर हिंदी और अंग्रेजी में कविताएं प्रस्तुत की। इसमें श्रद्धानंद सदन प्रथम स्थान और दयानंद सदन द्वितीय स्थान पर रहा। विजेता सदन के प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed