फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   personnel deployed for the security

Mahendragarh-Narnaul News: 79 बिजली स्टेशनों की सुरक्षा में करीब 400 जवान तैनात

Sat, 24 Oct 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
personnel deployed for the security
नारनौल। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए जिले के 79 बिजली सब-स्टेशनों, पावर हाउसों एवं बिजली विभाग के कार्यालयों की सुरक्षा के लिए करीब 400 पुलिस अधिकारियों व जवानों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। किसी भी अप्रिय घटना, तोड़फोड़ अथवा बिजली आपूर्ति बहाल करने के कार्य में अवरोध उत्पन्न करने जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू कार्यों, पेयजल व्यवस्था, अस्पतालों, मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों सहित आम नागरिकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न विभागों में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों, सेवानिवृत्त तकनीशियनों व तकनीकी कार्यों का अनुभव रखने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों एवं अन्य प्रशिक्षित कर्मचारियों का सहयोग लिया जा रहा है। इनकी सहायता से बाधित बिजली आपूर्ति बहाल करवाने व तकनीकी फॉल्ट दूर करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दीपक कुमार, पुलिस अधीक्षक, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed