{"_id":"6adba51f54d9e95a7a08f1d4","slug":"only-4-mw-supply-in-narnaul-during-the-strike-narnol-news-c-17-1-rtk1057-942251-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल के दौरान नारनौल में सिर्फ 4 मेगावाट आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल के दौरान नारनौल में सिर्फ 4 मेगावाट आपूर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर प्रदेश भर में बना हुआ है लेकिन सबसे अधिक असर जिले में देखने को मिला है। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है और जीवन अस्त-व्यस्त है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में प्रतिदिन औसतन करीब 350 मेगावाट बिजली की खपत होती थी, जो हड़ताल के दौरान 99 प्रतिशत गिरकर केवल 4 मेगावाट तक रह गई है। हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित मामले में नारनौल सर्कल प्रदेश में नंबर वन के पायदान पर बना हुआ है। यही कारण है कि जिला प्रशासन की ओर से बिजली आपूर्ति बहाल करवाने के लिए करीब तीन घंटे तक बिजली कर्मचारियों से वार्ता की गई।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत आने वाले सर्कल का डाटा
सर्कल खपत ( मेगावाट )
अंबाला 98
यमुनानगर 174
कुरुक्षेत्र 54
करनाल 326
पानीपत 238
सोनीपत 543
कैथल 99
रोहतक 218
झज्जर 278
पंचकूला 146
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम आने वाले सर्कल का डाटा
सर्कल खपत ( मेगावाट )
हिसार 191
भिवानी 221
सिरसा 81
नारनौल 4
जींद 18
रेवाड़ी 267
पलवल 138
फरीदाबाद 607
गुरुग्राम 1611
नूंह 57
फतेहाबाद 83
विज्ञापन
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत आने वाले सर्कल का डाटा
सर्कल खपत ( मेगावाट )
अंबाला 98
यमुनानगर 174
कुरुक्षेत्र 54
करनाल 326
पानीपत 238
सोनीपत 543
कैथल 99
रोहतक 218
झज्जर 278
पंचकूला 146
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम आने वाले सर्कल का डाटा
सर्कल खपत ( मेगावाट )
हिसार 191
भिवानी 221
सिरसा 81
नारनौल 4
जींद 18
रेवाड़ी 267
पलवल 138
फरीदाबाद 607
गुरुग्राम 1611
नूंह 57
फतेहाबाद 83