फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mother dies in road accident, three people including son seriously injured

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में मां की मौत, बेटे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Tue, 12 Nov 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 12 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Mother dies in road accident, three people including son seriously injured
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से सतनाली रोड पर गांव सुरेहती जाखल व बारडा के बीच दो गाड़ियां व बाइक टकराने से हुए हादसे में ढाढ़ोत निवासी बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि महिला का बेटा व कार सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे में घायल बाइक चालक सुजित कुमार, कार सवार नवीन निवासी जाखोद व रंगीला निवासी हालुवास को अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

सतनाली थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाढ़ोत निवासी सुजित कुमार ने बताया कि सोमवार को वह अपनी माता सुनील देवी के साथ सतनाली बाइक द्वारा किसी काम से गया था। जब दोपहर करीब 12 बजे अपने गांव वापस आ रहे थे तो गांव सुरेहती जाखल व बारडा गांव के बीच पहुंचे तो महेंद्रगढ़ की ओर से आ रहे एक पिकअप चालक ने अपनी गाड़ी को तेज गति व लापरवाही से चलाते साइड से निकल रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार असंतुलित होकर बाइक से टकराकर पलट गई। हादसे में उसे तथा उसकी मां सुनील देवी तथा कार में सवार नवीन व रंगीला को काफी चोटें आईं। घटना की सूचना 112 पर दी गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी को उपचार के लिए सतनाली के अस्पताल में पहुंचाया जहां उसकी माता को मृत घोषित कर दिया तथा उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका का नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घायल सुजित कुमार के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed