फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mosquitoes are sucking blood, 'system' is public money

Mahendragarh-Narnaul News: मच्छर खून चूस रहे, ‘सिस्टम’ जनता का पैसा

Mon, 02 Sep 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 02 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mosquitoes are sucking blood, 'system' is public money
फोटो नंबर-10दुकान में मच्छर मारने के लिए लगाया  गया उपकरण। संवाद
नारनौल। बारिश के मौसम में मच्छरों के आतंक से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या उस क्षेत्र में बनी हुई है जहां बारिश का पानी जमा रहता है। ऐसी जगह पर मच्छर जनित बीमारियों में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदकर मच्छरों को भगाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजार गणेश मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि दिन-भर मच्छर मंडराते रहते हैं। मच्छर जनित गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए अधिकतर दुकानदारों ने मच्छर मारने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदे हुए हैं। मोहल्ला सलामपुरा के स्थानीय लोगों क कहना है कि पहले बारिश के मौसम में फॉगिंग की जाती थी, लेकिन अभी तक एक बार भी फॉगिंग नहीं कि गई हैं। लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए मांग की है कि मच्छरों से बचाव के लिए शहर के प्रमुख बाजार और सभी वार्ड में फॉगिंग की जाएं ताकी लोगों को मच्छरों के प्रकोप से राहत मिल सके।
विज्ञापन

मरीज और शिकायत मिलने पर ही फॉगिंग की जाएगी
मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग की जिम्मेदारी शहरी क्षेत्र में नगर परिषद और ग्रामीण क्षेत्र में बीडीपीओ कार्यालय के पास है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि फॉगिंग करने का खर्च बहुत अधिक है, जिस कारण हर जगह फॉगिंग नहीं की जा सकती। अधिकारियों का कहना है कि मलेरिया या डेंगू के मरीज मिलने पर, जिन क्षेत्र में बरसात का पानी जमा रहता है वहां पर या शिकायत मिलने पर ही फॉगिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक मलेरिया का एक मरीज मिला
जिले में अब तक मलेरिया का एक मरीज मिला है। डेंगू से ग्रसित कोई मरीज अब तक नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छर जनित गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल में डेंगू वार्ड भी बनाया गया है।
मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव व शहर के विभिन्न हिस्सों में मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है और सड़क पर जमा बरसाती पानी व नालियों के गंदे पानी में दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है ताकी मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों को डेंगू व मलेरिया के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

डॉ. मनीष यादव, डीएमओ, नागरिक अस्पताल नारनौल ।
शहर के विभिन्न हिस्सों में पिछले एक महीने के दौरान फॉगिंग का कार्य किया गया है। फॉगिंग के कार्य में खर्च बहुत अधिक आता है। फॉगिंग का कार्य उन स्थानों पर ही किया जाता हैं जहां डेंगू व मलेरिया के मरीज मिले हों या स्थानीय लोगों और पार्षद के द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई हो।
प्रवीण कुमार, जेई, नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed