फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   More applications than seats for BCA course, less interest in B.Com

Mahendragarh-Narnaul News: बीसीए कोर्स के लिए सीटों से ज्यादा आए आवेदन, बीकॉम में कम रुझान

Sun, 09 Jun 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 09 Jun 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
More applications than seats for BCA course, less interest in B.Com
नारनौल। नारनौल के महिला व पीजी महाविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। शनिवार को राजकीय महाविद्यालय में अब तक 421 छात्रों ने और महिला महाविद्यालय में अब तक 244 छात्राओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

बीसीए कोर्स के लिए सीट से ज्यादा आवेदन आए हैं। राजकीय महाविद्यालय और महिला महाविद्यालय में दाखिले के लिए अब तक 665 छात्रों ने आवेदन किया हैं। दो महाविद्यालयों में 2740 विभिन्न संकाय के लिए सीट है। प्रवेश नोडल अधिकारी डाॅ. सतीश सैनी ने बताया कि छात्राें द्वारा जो आवेदन किए गए हैं, उनके दस्तावेज की जांच शुरू कर दी गई है। सभी छात्र इस बात का विशेष ध्यान रखें की अगर डॉक्यूमेंट पूरे नही हैं तो उन्हें जल्द से जल्द पूरा कर लें ताकि छात्रों को दाखिले के समय किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत दाखिले किए जा रहे हैं। इसके तहत किसी भी कोर्स में हिंदी, अंग्रेजी अनिवार्य नहीं हैं। कोर्स में विषय के अतिरिक्त अन्य गतिविधियां भी पाठ्यक्रम में शामिल रहेंगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में अब तक आवेदन
कोर्स सीट आवेदन
बीए 660 197
बीबीए 40 17
बीसीए 40 50
बीएससी लाइफ साइंस 160 38
बीएससी फिजीकल साइंस 400 82
बीकॉम 240 37
महिला महाविद्यालय नारनौल में अब तक आवेदन

कोर्स सीट आवेदन
बीए 800 151

बीएससी लाइफ साइंस 120 34
बीएससी फिजीकल साइंस 120 36

बीकॉम 160 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed