{"_id":"67d869b44db95b32c708c7e7","slug":"model-sanskriti-schools-will-be-opened-within-a-radius-of-10-km-in-nangal-chaudhary-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122447-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में 10 किमी के दायरे में खुलेंगे मॉडल संस्कृति स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में 10 किमी के दायरे में खुलेंगे मॉडल संस्कृति स्कूल
विज्ञापन
नारनौल। अब नारनौल व नांगल चौधरी में 10 किलोमीटर के दायरे में नए मॉडल संस्कृति स्कूल खोले जाएंगे। ऐसे में विद्यार्थियों को नजदीकी मॉडल संस्कृति स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिल सकेगा। साथ ही जिले में एक राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय को सेंटर आफ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स के रूप में विकसित किया जाएगा। जिले के पीएम श्री स्कूल व मॉडल संस्कृति स्कूल और हर क्लस्टर स्कूल सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। यह कदम विद्यार्थियों व अध्यापकों की सुरक्षा के लिए बेहतर साबित होगा। इसके साथ ही राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में पीएम श्री विद्यालयों में ई-पुस्तकालयों का निर्माण किया जाएगा। इतना ही नहीं जिले में जिन स्कूलों में दोहरी पाली में विद्यालय चल रहे हैं, उनके लिए आधारभूत ढांचा तैयार कर एकल पाली में चलाएं जाएंगे।
हर वर्ष होगी हरियाणा मैथ ओलंपियाड :
राजकीय विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय गणित ओलिंपियाड में प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए हर वर्ष हरियाणा मैथ ओलंपियाड आयोजित करवाई जाएगी। इसमें राजकीय और निजी दोनों प्रकार के विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
जिले को मिलेंगे एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस :
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में भी इजाफा किया जाएगा। इसके लिए एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस मिलेगी। अब तक जिले में कैंसर के मरीजों को अन्य जिलों में या फिर दूसरे राज्य में जाना पड़ता था अब डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। इससे मरीजों को जिले में ही उपचार मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
कोरियावास मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे दाखिले :
कोरियावास मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के दाखिले की तैयारी पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की अनुमति के लिए जल्द ही आवेदन किया जाएगा।