फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Model road in bad condition due to rain, deep potholes formed at many places

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से मॉडल रोड बदहाल, कई जगह बने गहरे गड्ढे

Fri, 29 Aug 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 29 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Model road in bad condition due to rain, deep potholes formed at many places
फोटो संख्या:65- बस स्टैंड के सामने बदहाल मार्ग--संवाद
महेंद्रगढ़। लगातार हुई बारिश से शहर का मॉडल रोड बदहाल हो गया है। विश्वकर्मा चौक से राव तुलाराम चौक तक करीब दो किलोमीटर मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं जिससे हादसे का डर बना रहता है। मई में मुख्यमंत्री के आगमन पर नगर पालिका ने सड़क पर पैच वर्क कराया था लेकिन बारिश से गिट्टियां उखड़ने के बाद फिर गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

मॉडल रोड का निर्माण 2022 में करवाया गया था। मई में मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए नगरपालिका ने पैचवर्क कराकर सड़क का गड्ढामुक्त कराया था। बारिश से अब फिर यह सड़क बदहाल हो गई है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के सामने तो इस मार्ग का बुरा हाल है। यह शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग से 20 गांवों के लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर सीएसडी कैंटिन, यादव सभा, आईटीआई, पंजाब नेशनल बैंक, बस स्टैंड, हुड्डा पार्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब लोग हुड्डा पार्क में जाते हैं तो उन्हें गड्ढों का सामना करना पड़ता है। इस सड़क की रोड़ियां उधड़ गई हैं जिससे बाइक फिसल कर गिर जाती है। शहर के लोगों ने नगरपालिका से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
-----------
यह मार्ग जर्जर हो चुका है। इस सड़क पर बाइक फिसलने का डर बना रहता है। नगरपालिका को इस मार्ग का शीघ्र निर्माण करवाना चाहिए ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।- होशियार सैनी
-----------
शहर के इस मॉडल रोड पर जगह-जगह पर गड्ढे बने हैं। गड्ढों के अलावा गिट्टियां उधड़ गई हैं जिससे बाइक फिसल कर गिरने का डर बना रहता है। नगरपालिका प्रशासन सड़क पर पैचवर्क कराए ताकि लोगो को आवागमन में परेशानी ना हो।- विनाेद कपूर, दुकानदार।
-----------
न्यायालय जाते समय इस जर्जर मार्ग से गुजरना पड़ता है। विश्वकर्मा चौक से परशुराम चौक इस सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। इसके साथ ही रोड़ियां उखड़ गई हैं।- रामनिवास पाटौदा
-----------
शाम को जब गाड़ी से गांव जाते हैं गड्ढे के चलते गाड़ी हिचकोले खाने लगती है। नगरपालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। लगता है उसे बड़ा हादसा होने का इंतजार है। आईटीआई के सामने इस मार्ग का बुरा हाल है।- ढिल्लू, दुकानदार

-------------
वर्जन:
बारिश खत्म होने के बाद सड़क पर पैचवर्क किया जाएगा ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी ना हो। शहर के अनेक सड़कों के नवनिर्माण व मरम्मत के लिए टेंडर किए गए हैं। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। - कृष्ण कुमार यादव एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed