फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mobile team samples for 180 people in civil hospital, report will come in three days

नागरिक अस्पताल में मोबाइल टीम ने 180 लोगों के लिए सैंपल, तीन दिन में आएगी रिपोर्ट

Wed, 02 Feb 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mobile team samples for 180 people in civil hospital, report will come in three days
जिला में कारोना के लगातार बढ़ रहे केसों की संख्या को ध्यान में रखते हुए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ मोबाइल वैन टीम द्वारा 180 लोगों के सैंपल लिए गए। अब अभियान के तहत यह मोबाइल टीम प्रतिदिन नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के लिए लोगों के सैंपल लेगी। वहीं सोमवार को पहले दिन मोबाइल टीम द्वारा 153 लोगों के सैंपल लिए गए थे। बुधवार को 180 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट तीन दिन बाद मोबाइल पर भेजी जाएगी। टीम इंचार्ज सतेंद्र चौहान, एलटी सोमबीर, हवा सिंह, नीरज द्वारा सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक के आदेश पर कोरोना के मरीजों बढ़ती संख्या को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। एसएमओ डॉ. मोना यादव ने बताया कि नागरिक अस्पताल में मोबाइल वैन की टीम द्वारा 180 लोंगो के सैंपल लिए गए हैं। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा जिसके तहत मोबाइल वैन की टीम सुबह 9 से शाम 3 बजे तक सैंपल लेगी। अगर किसी को खांसी, बुखार, जुकाम की शिकायत हो तो तुरंत नागरिक अस्पताल में कोरोना की जांच करवाएं। कोरोना की तीसरी लहर को देखकर अब कोरोना के प्रति लोग दिन प्रतिदिन जागरूक हो रहे है। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें। हाथों को बार-बार सैनिटाइज करते रहे। सोशल का डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed