फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MLA placed proposal for industrial development before the Chief Minister

विधायक ने रखा मुख्यमंत्री के समक्ष औद्योगिक विकास का प्रस्ताव

Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
MLA placed proposal for industrial development before the Chief Minister
डॉ. अभय सिंह यादव । संवाद - फोटो : Narnol
क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व ढांचागत विकास के बाद इस इलाके को औद्योगिक विकास का इंतजार है। दिल्ली मुंबई फ्रेट कॉरिडोर लगभग अपनी पूर्णता के नजदीक पहुंच गया है और उस पर बनने वाले मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के लिए भी ढांचागत विकास पर तेजी से कार्य बढ़ रहा है। इसके साथ ही महेंद्रगढ़ जिले में नेशनल हाईवे का एक विस्तृत नेटवर्क भी तेजी से विकसित किया जा रहा है। नहर के पानी में पर्याप्त सुधार हुआ है तथा क्षेत्र में तकनीकी रूप से शिक्षित नौजवान भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा जिले का वातावरण भी हमेशा शांतिपूर्ण रहा है। यह सभी कारक क्षेत्र के औद्योगिक विकास के भविष्य के द्योतक हैं। इसी पृष्ठभूमि में नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने एक प्रस्ताव मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ निजी मुलाकात के दौरान उनके समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने बताया कि लॉजिस्टिक हब का क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में पूर्ण लाभ सुनिश्चित करने के लिए उसके साथ एक औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना बहुत आवश्यक है। उन्होंने इस आशय का एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया है, जिसमें क्षेत्र की वर्तमान सड़क एवं रेल के उपलब्ध नेटवर्क का एक विवरण पेश करते हुए उन्होंने सुझाव दिया है कि लॉजिस्टिक हब की वर्तमान जमीन में 300 एकड़ के लगभग जमीन उद्योग स्थापित करने के लिए उपलब्ध है। इसको और अधिक बढ़ाने के लिए गांव घाटाशेर एवं सरेली की पहाड़ के साथ लगती हुई कम उपजाऊ जमीन को किसानों की सहमति से खरीदा जा सकता है। इस तरह से लॉजिस्टिक हब से जुड़ा हुआ एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र यहां विकसित किया जा सकता है। जमीन की उपलब्धता के बाद इसको विकसित करने के बाद कोई एक बड़ी औद्योगिक इकाई यहां स्थापित करना आवश्यक है ताकि इसके साथ ही अन्य सहायक उद्योग भी विकसित हो सकें। मुंबई एवं पश्चिम के अन्य बंदरगाहों से सीधे रेल सेवा से जुड़े होने के कारण लॉजिस्टिक हब के साथ आयात-निर्यात आधारित भी कोई उद्योग स्थापित किया जा सकता है। यह रेल मार्ग लॉजिस्टिक हब के माध्यम से समुद्री रास्ते से उद्योग के लिए आयात निर्यात की सुविधा उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही अब यह क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग की एक विस्तृत शृंखला द्वारा समस्त देश से जुड़ गया है। अत: सड़क मार्ग से भी माल का आदान-प्रदान बड़ी सुगमता से हो पाएगा।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने यह सारी स्थिति मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए उनसे इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने का निवेदन किया तथा मुख्यमंत्री ने इस विषय पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह प्रस्ताव अवश्य आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed