{"_id":"6ad3b09f859dc1b6e2032cbb","slug":"mla-inaugurates-construction-of-a-modern-drain-in-sainipura-narnol-news-c-203-1-mgh1004-131091-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सैनीपुरा में आधुनिक नाला निर्माण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सैनीपुरा में आधुनिक नाला निर्माण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में नाले का नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक
महेंद्रगढ़। शहर के सैनीपुरा मोहल्ले में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए 48 लाख रुपये से आधुनिक नाले का निर्माण कार्य शनिवार को शुरू हो गया। विधायक कंवर सिंह यादव ने शुभारंभ किया। इस नाले के बनने से बरसाती पानी की निकासी बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि शहर के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सैनीपुरा में नाला बनने से बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या कम होगी और लोगों को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहरों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। विकास कार्यों का मकसद केवल निर्माण करवाना नहीं, बल्कि आम लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को काम की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह नाला क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्य है। नगरपालिका शहर की पुरानी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए प्रयासरत है। नाले का निर्माण पूरा होने के बाद जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों की परेशानी कम होगी।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद सीमा सैनी, नगर पार्षद भाजपा देवेंद्र सैनी उर्फ सोनू, हरिराम खन्ना, कमल सैनी, कैलाश सैनी, रवि सैनी, होशियार सैनी, डॉ. राज, महेंद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष संदीप बचीनी, मुकेश मनोनीत पार्षद आदि मौजूद रहे।