Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MLA honors 3 players from Baproli village

Mahendragarh-Narnaul News: गांव बापड़ोली के 3 खिलाड़ियों को विधायक ने किया सम्मानित

Sun, 29 Nov 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
MLA honors 3 players from Baproli village
फोटो 06: विधायक को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित करते ग्रामीण। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव रविवार को गांव बापड़ोली में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए गांव के खेल मैदान के विकास के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही तीनों खिलाड़ियों को 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि खेलों से न केवल मनुष्य का शारीरिक विकास होता है, बल्कि बौद्धिक विकास भी होता है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का युवा भटक गया था, जबकि वर्तमान सरकार ने युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए हैं।

इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी व मार्केटिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन सुरेश चौधरी सहित गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed