{"_id":"666bde2ebe45f00f210b9ab8","slug":"missing-woman-found-murdered-in-narnaul-dupatta-tied-around-neck-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: लापता महिला हत्या, गले में दुपट्टा बंधा मिला; चौधरी चरण सिंह कृषि महाविद्यालय के पास पड़ी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: लापता महिला हत्या, गले में दुपट्टा बंधा मिला; चौधरी चरण सिंह कृषि महाविद्यालय के पास पड़ी मिली लाश
Fri, 14 Jun 2024 11:37 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:37 AM IST
सार
रेवाड़ी के गांव खुरमपुर में महिला शव मिलने से हड़कंप मच गया। खुरमपुर गांव निवासी ललिता 12 जून को घर से लापता हो गई थी। उसके पति की 2 साल पहले मौत हो गई थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के गांव खुरमपुर से लापता ललिता (42) का शव बावल में चौधरी चरण सिंह कृषि महाविद्यालय के पास सुनसान जगह पर पड़ा मिला है। खुरमपुर गांव निवासी ललिता 12 जून को घर से लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने बावल थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। उसके पति की 2 साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। साथ ही उसका चेहरा कुचला हुआ मिला। पास में कुछ बड़े पत्थर पड़े मिले। शव की पहचान ना हो इस वजह से चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ है। सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बावल सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया। बावल थाना प्रभारी लाजपत ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन