फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Miscreants snatched cash from bank employee at gunpoint

Mahendragarh-Narnaul News: पिस्तौल के दम पर बदमाशों ने बैंक कर्मी से छीनी नकदी

Tue, 26 Dec 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched cash from bank employee at gunpoint
नारनौल। गांव सेका के पास अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा एक निजी बैंक कर्मचारी से पिस्तौल के दम पर नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के गांव बंजारा निवासी वीरेंद्र ने बताया कि वह बंधन बैंक नारनौल में आरओ के पद पर कार्यरत है। मंगलवार को वह मोटरसाइकिल पर गांव गुवाना बहरोड से बैंक की किश्त लेकर नारनौल आ रहा था। सुबह करीब सवा 10 बजे जब वह गांव सेका के सरकारी स्कूल से थोड़ा आगे पहुंचा तो उसके पीछे एक मोटरसाइकिल सवार होकर दो युवक आए और उन्होंने अपनी मोटर साइकिल उसके आगे लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद एक युवक ने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और दूसरे युवक ने उसके सर पर पिस्तौल लगा कर एक मोबाइल, एक टैब व एक बैग जिसमें 20 हजार रुपये तथा दस्तावेज थे मारपीट करके छीन कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed