{"_id":"64d6835c229ec227b50353b4","slug":"mischievous-elements-offered-blood-on-shivling-in-village-sagarpur-case-registered-narnol-news-c-196-1-sroh1013-3108-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव सागरपुर में शरारती तत्वों ने शिवलिंग पर चढ़ाया खून, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव सागरपुर में शरारती तत्वों ने शिवलिंग पर चढ़ाया खून, केस दर्ज
Sat, 12 Aug 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली(नारनौल)। गांव सागरपुर में स्थित बाबा हरनाथ गिरि महाराज मंदिर में स्थापित शिवलिंग और अन्य मूर्तियों पर देर रात अज्ञात लोगों ने खून डालकर खंडित कर दिया। दूसरे धर्म गिरि मंदिर में रखे कलश में गंदगी फेंकी हुई मिली। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में पंचायत कर पुलिस को आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। सूचना मिलने पर एसपी विक्रांत भूषण, डीएसपी और एसएचओ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। ग्रामीणों के रोष को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
गांव सागरपुर के हरनाथ गिरि मंदिर के शिवलिंग पर वीरवार रात करीब साढ़े 8 बजे बाइक सवार दो असामाजिक तत्वों ने पानी के डिस्पोजल गिलास में भरे हुए खून को शिवलिंग पर चढ़ाने के साथ मूर्तियों पर खून डाल दिया। उस समय मंदिर के पुजारी सुंदरनाथ खाना खा रहे थे। पुजारी ने बताया कि रात के अंधेरे में बाइक पर आए दो लोग खून शिवलिंग पर चढ़ाकर फरार हो गए। बाइक की तेज स्पीड होने से उनकी पहचान नहीं हो सकी। बाइक पर बैठे हुए एक व्यक्ति ने चद्दर ओढ़ी हुई थी। वही गांव की बणी में बने दूसरे धर्म गिरि मंदिर में रखे कलश में गंदगी डली हुई मिली। गांव के दो मंदिरों में ऐसी घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। इस घटना को लेकर कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए शुक्रवार को डीएसपी महेंद्र, अटेली थाना प्रभारी मुनेश कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। फिलहाल मंदिर के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी है। गांव में स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है, लेकिन लोगों में शिवलिंग पर रक्त चढ़ाने से गांव में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सागरपुर जाट बाहुल्य गांव होने के कारण असामाजिक तत्वों ने उनकी भावना को भड़काने का प्रयास किया है।
शरारती तत्वों ने पहले भी अनेक वारदात को दिया अंजाम
अटेली महिला महाविद्यालय में जन संवाद कार्यक्रम करने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष गांव के सरपंच सूबे सिंह ने इस समस्या को रखा था कि लगभग आधा दर्जन से अधिक चोरियों को चोर अंजाम दे चुके हैं। हनुमान मंदिर का दान पात्र को तोड़ चुके हैं लेकिन पुलिस मामला दर्ज करने तक ही सीमित रही है। किसी भी घटना का खुलासा करने में नाकामयाब रही है। शिव मंदिर की इस घटनाक्रम को लेकर गांव में ही नहीं आसपास के लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अज्ञात व्यक्तियों ने ऐसा कार्य करके पूरे गांव समाज में धार्मिक एकता को ठेस पहुंचाई है किसी सूरत में बचने नहीं चाहिए। वहीं ग्रामीणों ने इस घटनाक्रम के बाद सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
सरपंच की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। धार्मिक स्थल पर इस तरह की हरकत करना सरासर गलत है। गहनता से इसकी जांच की जा रही है। शिवलिंग पर पड़े खून को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। जल्दी आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। -मनीष कुमार, थाना प्रभारी, अटेली।