फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Meritorious students and talents honored in Kathuwas

Mahendragarh-Narnaul News: काठूवास में मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Sun, 20 Oct 2024 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students and talents honored in Kathuwas
मंडी अटेली। मेघवाल विकास समिति मांढ़ण की ओर से रविवार को काठूवास में प्रथम मेघवाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में मेघवाल समाज के विभिन्न क्षेत्रों में 70 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में राजस्थान में कांग्रेस के प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि समिति के अध्यक्ष एमआर सांवरिया रहे। समिति के संरक्षक कप्तान अमर सिंह ने मेघवाल विकास समिति के संस्थापक दिवंगत लेख राम सरपंच के अतुलनीय प्रयासों को याद किया।
विज्ञापन

इस मौके पर टीकाराम जूली ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को आगे बढ़ने के अवसर व विकास की ओर ले जाती है। गुणात्मक व वैज्ञानिक शिक्षा के बल पर मानव जीवन को दूसरे प्राणियों से अलग व विशेष बनाती है। मेघवाल समाज बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने वाला है और दर्शन को घर-घर तक पहुंचाने के लिए समाज के अलग-अलग संगठन कार्य कर रहे हैं। समाज की प्रतिभाओं को एक प्लेटफाॅर्म मुहैया करवाने से समाज के दूसरे युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। समाज को भविष्य में किसी प्रकार के सहयोग व जरूरत को वह पूरा करने के लिए हर समय तैयार रहेंगे।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में साक्षी, पारुल, तनुज कुमार, भारती, निधि, चकिता गोठवाल, दिव्या, प्रीति, जोनू, पूजा, मोहित, प्रिया कुमारी, निकिता व साक्षी आदि शामिल रहे। इस मौके पर कांग्रेसी नेता संजीव बारेठ, मास्टर सुंदरलाल, गजराज मेघवाल, लक्ष्मण प्रसाद, सुंदरलाल भटेडिया, ईश्वर सिंह, मोहनलाल गोठवाल, कैप्टन फुल सिंह व मदन सरपंच समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed