फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mercury again at 44.4 degrees, relief from heat may be available after June 16

पारा फिर 44.4 डिग्री पर, 16 जून के बाद मिल सकती है गर्मी से राहत

Sun, 12 Jun 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mercury again at 44.4 degrees, relief from heat may be available after June 16
नारनौल। उत्तर पर्वतीय और मैदानी राज्यों में लगातार आसमान से आग बरस रही है। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे आमजन को गर्मी से जूझना पड़ रहा है, परंतु आने वाले 4 दिनों के बाद संपूर्ण उत्तर पर्वतीय और मैदानी राज्यों में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। रविवार को नारनौल का अधिकतम तापमान क्रमश: 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान क्रमश: 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 16 जून के बाद ही गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश में लगातार मरुस्थलीय पश्चिमी शुष्क पवनों का आधिपत्य और प्रभाव होने की वजह से संपूर्ण इलाके में भीषण गर्मी और लू का आगाज जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले तीन-चार दिनों बाद ही उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों के साथ उत्तरी मैदानी राज्यों में मौसम करवट ले सकता है, क्योंकि 16 जून को एक ताजा मध्यम श्रेणी पश्चिमी विक्षोभ भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करेगा, जिसकी वजह से हवाओं का रुख बदल जाएगा और संपूर्ण मैदानी राज्यों से मरुस्थलीय पश्चिमी शुष्क पवनों का आधिपत्य समाप्त हो जाएगा। इसकी वजह से पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में राहत की बारिश 16 से 21जून के बीच देखने को मिलेगी। इस दौरान तीव्र गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने आंधी-अंधड़ और गरज चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। इससे आमजन को गर्मी से निजात मिलेगी। अभी वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में लगातार भीषण गर्मी और लू का आगाज जारी रहेगा। रविवार को भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 43.0 से 47.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से 31.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed