फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Meeting regarding the possibile third wave of corona

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर की बैठक

Wed, 04 Aug 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Meeting  regarding the possibile third wave of corona
कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर जिला महेंद्रगढ़ में सभी प्रकार के इंतजाम किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं, लोगों को कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। यह बात डीसी अजय कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा के साथ हुई वीडियो कान्फ्रेंस के दौरान कही।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिले में लगभग छह लाख 15 हजार लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य है। अभी तक 53 फीसदी नागरिकों को पहली डोज लग चुकी है। जिला के 325556 नागरिकों को पहली डोज तथा 86261 नागरिकों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। नागरिक अस्पताल नारनौल में ऑक्सीजन प्लांट जल्द ही काम करना शुरू कर देगा। कनीना में भी एक एनजीओ की तरफ से 250 एलपीएम कैपेसिटी का पीएसए प्लांट लगाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

जिला के रामपुरा पीएचसी में लगने वाले आरटी पीसीआर टेस्ट लैब के लिए सिविल वर्क पूरा हो चुका है। साथ ही माइक्रोबायोलॉजिस्ट लगाया जा चुका है। इसके लिए कुछ आवश्यक सामान एचएमएससीएल से प्राप्त होना है। उसके बाद जल्द ही यह काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीयू तथा वेंटिलेटर के लिए 23 मेडिकल ऑफिसर और पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिला में कुल 52 वेंटिलेटर सहित आईसीयू बेड है। इनमें से 18 निजी अस्पतालों के हैं। इसी प्रकार विभिन्न निजी अस्पतालों में 59 बिना वेंटिलेटर के आईसीयू बेड हैं। जिला में कुल 420 ऑक्सीजन बेड है जिनमें से 101 निजी अस्पतालों के हैं। वहीं, 207 बिना ऑक्सीजन के बेड हैं तथा इनमें 18 निजी अस्पतालों के हैं। वहीं बच्चों के लिए 105 बेड बच्चों के लिए स्थापित किए गए हैं। जिला में कुल 738 बेड हैं। उपायुक्त ने बताया कि अब जिला में दूसरी डोज वाले नागरिकों को प्राथमिकता दी जा रही है। डीसी ने एसीएस के समक्ष जिला में और अधिक मात्रा में वैक्सीन भिजवाने की मांग रखी। इस मौके पर जिला नगर आयुक्त डॉ. जेके आभीर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डीडीपीओ ओम प्रकाश व डॉ. हर्ष चौहान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed