फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Many trains will be cancelled due to non-interlocking work

Mahendragarh-Narnaul News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

Tue, 03 Jun 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 03 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Many trains will be cancelled due to non-interlocking work
फोटो नंबर- 06नारनौल ​स्थित रेलवे स्टेशन।
नारनौल। दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान गाड़ी संख्या 12215 दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 24 जुलाई से 26 जुलाई और 28 जुलाई को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12216 बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय ट्रेन 23, 25 व 27 जुलाई को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय 20 जुलाई से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर ट्रेन 21 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 22422 जोधपुर- दिल्ली सराय ट्रेन 21 जुलाई से 29 जुलाई तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12457 दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन 21 जुलाई से 29 जुलाई तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12464 जोधपुर-दिल्ली सराय ट्रेन 24 जुलाई को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22464 बीकानेर-दिल्ली सराय ट्रेन 26 जुलाई को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22463 दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन 25 जुलाई व 27 जुलाई काे रद्द रहेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14713 सीकर-दिल्ली सराय ट्रेन 25 जुलाई को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22481 जोधपुर-दिल्ली सराय ट्रेन 20 जुलाई से 27 अगस्त तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22985 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन 27 जुलाई को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली-हिसार ट्रेन 24 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली ट्रेन 24 जुलाई से 29 जुलाई तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
ये ट्रेनें आशिक रद्द

गाड़ी संख्या 12455 दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन 21 जुलाई से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह ट्रेन दिल्ली सराय-शकूरबस्ती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22471 बीकानेर- दिल्ली सराय ट्रेन जो 21 जुलाई से 28 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात यह ट्रेन दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed