फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Many private schools are open bypassing the order of the government

सरकार के आदेश को दरकिनार कर खुले रहे कई निजी स्कूल

Mon, 03 Jan 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Many private schools are open bypassing the order of the government
नांगल चौधरी बैंक में लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद - फोटो : Narnol
प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर सभी सरकारी व निजी स्कूलों को 12 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। लेकिन सोमवार को शहर के कई निजी स्कूल खुले रहे। इनमें अन्य दिनों की तरह पहली से 12वीं तक की कक्षाएं लगीं। दूसरी तरफ सरकारी कार्यालय और बैंक में भी कोरोना नियमों का पालन नहीं किया गया। लोग बिना मास्क के सरकारी कार्यालयों व बैंकों में आवाजाही करते रहे हैं। अगर ऐसे ही लापरवाही चलती रही तो कोरोना संक्रमण एक बार फिर से गांवों में फैलने में देर नहीं लगेगी। भले ही सरकार ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों की चैन तोड़ने के लिए सख्त गाइडलाइन लागू की हैं, लेकिन धरातल पर ये नियम बिल्कुल बेअसर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक है, लेकिन सड़कों पर वाहन अब भी दौड़ते नजर आ रहे हैं, हालांकि बाजार बंद हो जाते हैं। सड़क किनारे जो होटल आदि है वो भी पुलिस बंद करवा रही है, पर सड़कों पर वाहन अब भी चलते नजर आ रहे है। नांगल चौधरी अस्थायी बस अड्डे पर हर समय सैकड़ों वाहन गुजर रहे हैं। यहां पर बाइक सवार मास्क तक नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed