फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mandola beat Nangal Mala by one wicket

Mahendragarh-Narnaul News: मांडोला ने नांगल माला को एक विकेट से हराया

Wed, 06 Mar 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 06 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mandola beat Nangal Mala by one wicket
महेंद्रगढ़। गांव जेरपुर में बाबा पांचों पीर के मेले के अवसर पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को छह मैच खेले गए।
विज्ञापन

पहला मैच नांगल माला व मांडोला की टीम के बीच खेला गया। नांगल माला की टीम निर्धारित आठ ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मांडोला की टीम ने नौ विकेट पर 46 रन बना लिए और मैच एक विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच भगड़ाना और बीएमडी जेरपुर के बीच खेला गया। भगड़ाना की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करती हुई बीएमडी जेरपुर की टीम सात विकेट के नुकसान पर 85 रन ही बना पाई। भगड़ाना ने 17 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच महेंद्रगढ़ और निहालोठ के बीच खेला गया। महेंद्रगढ़ की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट पर 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करती हुई निहालोठ की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 86 रन बना कर मैच छह विकेट से जीत लिया। चौथा मुकाबला पालड़ी व पाली के बीच खेला गया। पालड़ी की टीम ने आठ ओवर में पांच विकेट पर 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करती हुई पाली की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिया। पाली की टीम ने मैच आठ विकेट से विजेता रही। पांचवां मैच नांधा और खातोदड़ा की टीम के बीच खेला गया। नांधा की टीम ने पांचवां मैच नांधा और खातोदड़ा की टीमों के बीच हुआ जिसमें नांधा की टीम बिना विकेट गंवाए 73 रन बनाकर विजयी रही। नांधा की टीम ने आठ ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करती हुई खातोदड़ा की टीम ने 72 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नांधा ने मैच एक रन से जीत लिया।

इस अवसर पर होशियार सिंह यादव, सुखदेव यादव, सतबीर यादव, बिजेंद्र रावत चेयरमैन, मास्टर जितेंद्र वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र बदलिया, मास्टर बाबुलाल रावत, विकास जांगिड़, प्रदीप जांगिड़, टोनी पंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed