Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh's name missing from railway map; locals launch protest

Mahendragarh-Narnaul News: रेल नक्शे से महेंद्रगढ़ का नाम गायब, लोगों ने खोला मोर्चा

Sun, 22 Nov 2026 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh's name missing from railway map; locals launch protest
फोटो संख्या:64- रेलवे स्टेशन पर  स्टेशन मास्टर कृष्ण कुमार को ज्ञापन सौंपते दैनिक रेलयात्री महा
महेंद्रगढ़। झज्जर-नारनौल-खैरथल प्रस्तावित नई रेलवे लाइन को महेंद्रगढ़ से बाहर निकालने की योजना से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। इसको लेकर रविवार को दैनिक रेलयात्री महासंघ और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आवाज उठाई।
विज्ञापन

संगठनों ने स्टेशन मास्टर कृष्ण कुमार के माध्यम से प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और विधायक कंवर सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन को जंक्शन बनाने और इसे प्रस्तावित रेल मार्गों से जोड़ने की मांग की गई। साथ ही जल्द शहर में बड़ी महापंचायत बुलाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने कहा कि महेंद्रगढ़ की रेलवे लाइन पिछले 84 वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। सरकारों ने क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विकास पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने मांग की कि पुराने सर्वे के अनुसार महेंद्रगढ़ को झज्जर-कोसली-कनीना और दादरी-अलवर-नारनौल-बहरोड़ रेल मार्ग से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि झज्जर से रेवाड़ी तक रेल लाइन चालू है और झज्जर से कोका-कुलाना तक 25 किलोमीटर ट्रैक भी मौजूद है। कोका-कुलाना से कोसली तक 20 किलोमीटर नई लाइन तथा महेंद्रगढ़ से नारनौल तक कुराहवटा, नांगल सिरोही और नसीबपुर होते हुए करीब 25 किलोमीटर ट्रैक बनाने से महेंद्रगढ़ को जंक्शन बनाया जा सकता है। इससे करीब 85 किलोमीटर का रेल मार्ग कम लागत में तैयार हो सकता है।

सैनिक और शिक्षा के क्षेत्र को भी मिलेगा लाभ
पाटोदा ने कहा कि महेंद्रगढ़ सैनिक बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ शिक्षा का भी बड़ा केंद्र है। केंद्रीय विश्वविद्यालय में देशभर के विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। वर्ष 2008 में ब्रॉडगेज, 2021 में विद्युतीकरण और 2024 में इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ, लेकिन नई रेल लाइनों और दोहरीकरण की मांग अब तक अधूरी है। संगठनों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed