फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh defeated Kurukshetra and reached the quarter finals.

Mahendragarh-Narnaul News: कुरुक्षेत्र को हराकर महेंद्रगढ़ क्वार्टर फाइनल में

Sat, 12 Sep 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mahendragarh defeated Kurukshetra and reached the quarter finals.
फोटो संख्या:67- राज्य स्तरीय बेसबॉल खेल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी- स्रोत- कोच
कनीना। 59वीं राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हसनपुर, झज्जर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन महेंद्रगढ़ और कुरुक्षेत्र की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। महेंद्रगढ़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुरुक्षेत्र को 10-6 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इस जीत के साथ महेंद्रगढ़ की टीम ने प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जिले की ओर से एसडीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल छीथरोली की टीम मैदान में उतरी।
विज्ञापन

टीम के चेयरमैन अजमेर सिंह दांगी ने बताया कि खिलाड़ियों ने पहले ही मुकाबले में बेहतर तालमेल और दमदार खेल दिखाया। जीत के बाद खिलाड़ियों में उत्साह है और वे अगले मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर जिला खेल विभाग के अधिकारियों, स्कूल प्रबंधन और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई। सभी ने खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि टीम आगे भी शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी।
इस अवसर पर महेंद्रगढ़ के एईओ विक्रम सिंह, पूर्व एईओ डॉ. हंसराज गुर्जर, डीपीई मुकेश कुमार और डीपीई शिव रत्न शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed