फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Made girl students aware about their fundamental rights

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं को मौलिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Thu, 29 Feb 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 29 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Made girl students aware about their fundamental rights
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया। मौलिक अधिकार, कर्तव्य पर कानूनी प्रावधान विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विस्तार व्याख्यान में मुख्य वक्ता डॉ. मनीषा यादव सहायक प्रो. राजनीतिक शास्त्र राजकीय महाविद्यालय सतनाली रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संजय जोशी ने की। प्राचार्य डॉ. संजय जोशी ने छात्राओं को भारतीय संविधान में वर्णित महिलाओं के लिए बने कानून के प्रति जागरूक किया। डॉ. मनीषा यादव ने बताया कि भारत में न्यायिक प्रक्रिया में सर्वोच्च न्यायालय सर्वोपरि हैं। यदि हमारे किसी भी प्रकार के मौलिक अधिकारों का शोषण होता है तो हम अनुच्छेद 32 के तहत देश के सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय में इसके विरुद्ध सीधी अपील कर सकते हैं। मंच संचालन की भूमिका का निर्वहन विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी तीर्थराज शर्मा ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. किरण, डॉ. पवनवीर, डॉ. शर्मिला, डॉ. सुमन, प्रवीण कुमार, ज्योति शर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed