फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Long line of tractor trolleys formed on second day of millet purchase, jam situation created

Mahendragarh-Narnaul News: बाजरा खरीद के दूसरे दिन लगी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी लाइन, बनी जाम की स्थिति

Sat, 30 Sep 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 30 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Long line of tractor trolleys formed on second day of millet purchase, jam situation created
महेंद्रगढ/सतनाली/कनीना। सब डिपो खरीद केंद्र पर शुक्रवार को किसानों की सुबह से भीड़ रही। दोपहर तक ट्रैक्टरों की लाइन राव तुलाराम चौक तक पहुंच गई। इस दौरान बस स्टैंड से तुलाराम चौक तक जाम की स्थिति पैदा रही। यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस की तैनात की हुई थी लेकिन बड़ा वाहन आने पर बार-बार जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। एक-दो बार पुलिस और किसानों की आपस में कहासुनी भी हुई। वहीं खरीद केंद्र पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस जवान तैनात किया हुआ था।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से सब डिपो में बाजरे की खरीद चल रही है। शहर के बीच में होने की वजह से किसानों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को तीन-तीन घंटे धूप में ट्रैक्टर लेकर रोड पर खड़े रहना पड़ता है। शुक्रवार को राव तुलाराम चौक तक एक तरफ की लंबी लाइन लग गई थी। सिर्फ एक तरफ से अन्य वाहनों का आवागमन हो रहा था। साधनों का आवागमन सुचारु रहे, इसके लिए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में दस क्विंटल बाजरे की खरीद
महेंद्रगढ़ में बाजरे खरीद के दूसरे दिन 10 हजार क्विंटल बाजरा खरीदा गया और 370 किसानों के गेट पास काटे गए। दो दिन के अंदर 22 हजार क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। वहीं सतनाली अनाज मंडी में 195 किसानों का गेट पास काटा गया है जबकि 5927 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है। खरीद के साथ ही बाजरे का उठान भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनीना में पांचवें दिन हुई 17 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद

कनीना। अनाज मंडी चेलावास में शुक्रवार को 17 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। मंडी सुपरवाइजर सतीश कुमार ने बताया कि बाजरे की खरीद का कार्य वीरवार से नई अनाज मंडी चेलावास में चल रहा है। बाजरे की खरीद के शुक्रवार को 900 गेट पास काटे गए हैं, जिनमें 17 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 5 साल में इस वर्ष प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ खरीद की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक बाजरे का खरीद का कार्य जारी था अनुमानित यह है खरीद 20 हजार क्विंटल से ऊपर जा सकती है।

30 सितंबर को मंडी में बाजरे की खरीद रहेगी बंद
नई अनाज मंडी कनीना (चेलावास) में 30 सितंबर को बाजरे की खरीद बंद रहेगी। सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी मनोज ने बताया कि 30 सितंबर को खरीद किए गए बाजरे का उठान कार्य किया जाएगा। इसलिए 30 सितंबर को कोई भी किसान मंडी में बाजरे न लेकर आएं। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को बाजरे की सरकारी खरीद के नए गेट पास भी जारी नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed