{"_id":"6979001357037ee7f20ae2ef","slug":"literary-topics-were-discussed-in-hkv-narnol-news-c-203-1-sroh1011-123576-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में साहित्यिक विषयों पर चर्चा हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में साहित्यिक विषयों पर चर्चा हुई
विज्ञापन
फोटो संख्या:52 हकेंवि में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्रो. टंकेश्वर कुमार व अन्य। स्रोत: संस्था
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से साहित्यकार स्मृति शृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्यातिथि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सहभागिता करते हुए साहित्यिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा की।
विशिष्ट अतिथि शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को प्रेरित किया। ओपन माइक प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों से आए 35 विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने सहभागिता की। इसमें सीएस एवं आईटी विभाग की पूजा, वाणिज्य विभाग की मंजीता, शिक्षक शिक्षा विभाग से अनुष्का दीप को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल के रूप में वाणिज्य विभाग की शोधार्थी नीलम एवं अन्नू तथा हिंदी विभाग के शोधार्थी आकाश भारती ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी विभाग के शोधार्थियों शिव प्रसाद, गुरदीप, योगेश कुमार, कुमार विश्वमंगल, ईशा सिंह, पुनीत कुमार, जितेंद्र बिस्वाल, अनुज यादव, अनुज शर्मा आदि ने प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी रोबिन, वंदना एमए हिंदी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी अमन कुमार की ओर से कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का समन्वय हिंदी विभाग के शोधार्थी रोबिन, गायत्री एवं वंदना ने किया।
मौके पर प्रो. पायल कंवर चंदेल, प्रो. कमलेश कुमारी, प्रो. रेनु यादव, डॉ. अनूप यादव, प्रो. राजीव, डॉ. सुमन रानी, डॉ. सिद्धार्थ शंकर राय व डॉ. अमित कुमार आदि मौजूद रहे।