{"_id":"67d08fe07f4e6df4610fba39","slug":"lieutenant-kanchan-sahrawat-was-welcomed-in-the-village-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122267-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लेफ्टिनेंट कंचन सहरावत का गांव में किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लेफ्टिनेंट कंचन सहरावत का गांव में किया स्वागत
Wed, 12 Mar 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-04कंचन को सम्मानित करते खाप सदस्य। संवाद
नांगल चौधरी। चेन्नई में एनडीए की चार साल की ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट बनकर गांव अकबरपुर पहुंची कंचन सहरावत का ग्रामीणों ने स्वागत किया। सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कंचन सहरावत सुबह 11 बजे अपने पैतृक गांव पंहुची। ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जाट समाज, शेहरावत खाप व रॉयल जाट परिवार सदस्यों के साथ-साथ अन्य सामाजिक लोगों ने कंचन सहरावत को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव ने कहा कि कंचन शेहरावत ने मेहनत व लगन से परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी, जसवंत चौधरी, पूर्व चेयरमेन सत्यपाल दहिया, जाट सभा प्रधान जोगेंद्र छिल्लर आदि उपस्थित रहे।