फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yoga stars of Sisoth hoisted the flag in the district

Mahendragarh-Narnaul News: सिसोठ के योग सितारों ने जिले में लहराया परचम

Sun, 04 Oct 2026 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Yoga stars of Sisoth hoisted the flag in the district
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ के विद्यार्थियों ने योगासन खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया। 28 सितंबर को नारनौल के सुभाष स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सिसोठ के विद्यार्थियों ने अलग-अलग वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

बालक वर्ग के रिदमिक पेयर में जयवंत और दीक्षित ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग के रिदमिक पेयर में परिणीति और रितिका ने बाजी मारी। जयवंत ने आर्टिस्टिक सिंगल बालक वर्ग में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

इसके अलावा माही और येशिका ने आर्टिस्टिक पेयर बालिका वर्ग, परिणीति ने आर्टिस्टिक सिंगल बालिका वर्ग तथा दीक्षित ने आर्टिस्टिक सिंगल बालक वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। इन विद्यार्थियों ने रजत पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर मिशन जनसेवा समिति और ग्राम पंचायत सिसोठ की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सरपंच वीरेंद्र उर्फ विक्की और समिति प्रधान मुकेश चौहान ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन से परिवार, विद्यालय और गांव का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों से आगे भी मेहनत कर राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

समारोह में सूरत सिंह यादव, मुख्य अध्यापिका सुमित्रा देवी, समिति सचिव दीपक राव और समाजसेवी कर्ण सिंह फौजी ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed