फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Leopard spotted again in Datal village, villagers panicked

Mahendragarh-Narnaul News: दताल गांव में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 22 Feb 2026 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted again in Datal village, villagers panicked
फोटो 1सरसों के खेत के अंदर जाता तेंदूआ।स्रोत सोशल मीडिया
नांगल चौधरी। दताल गांव में बीती रात एक बार फिर तेंदुआ दिखा है। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया है। शनिवार रात हाईवे से दताल गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर बस स्टॉप के पास गाड़ी से जा रहे लोगों ने झाड़ियों के पास तेंदुए को घूमते देखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। पंचायत समिति के चेयरमेन के पास वीडियो पहुंचने पर उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पंहुची और छानबीन की तो आईबीएस नांगल नूनियां के तरफ जाते हुए तेंदुए के पांव के निशान भी मिले हैं जिससे तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए जगह का चयन करने में जुटी है। पिछले माह से तेंदुआ लगातार गांव के आसपास दिख रहा है लेकिन अभी तक पकड़ में नहीं आ सका है जिससे ग्रामीणों में दहशत है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ी है। पहले भी आसपास के इलाकों में तेंदुआ देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से नियमित गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।


वर्जन:
तेंदुए के पांव के निशान मिले हैं। एहतियात के तौर पर इलाके में पिंजरा लगा दिया गया है ताकि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके। ग्रामीणों से अपील है कि वे घबराएं नहीं लेकिन सतर्क रहें। अकेले खेतों में न जाएं, खासकर सुबह और शाम के समय सावधानी बरतें। बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना विभाग को दें। -रजनीश यादव, रेंज अधिकारी वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed