फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lakkhi Ram Soni became the head of the goldsmith community for the fourth time

Mahendragarh-Narnaul News: चौथी बार स्वर्णकार समाज के प्रधान बने लक्खीराम सोनी

Sun, 24 Aug 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 24 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Lakkhi Ram Soni became the head of the goldsmith community for the fourth time
फोटो संख्या:62- भगवान दास कॉम्प्लेक्स में बैठक करते स्वर्णकार समाज --स्रोत- संस्था
महेंद्रगढ़। स्वर्णकार संघ महेंद्रगढ़ की बैठक भगवान दास कॉम्प्लेक्स सर्राफा बाजार में हुई। अध्यक्षता प्रधान लक्खीराम सोनी ने की। लक्खीराम ने बैठक में 2024-2025 का आय- व्यय को ब्योरा रखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अक्तूबर में श्री अजमीढ़ की जयंती मनाई जाएगी। कोषाध्यक्ष रवि शंकर वर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा। इस पर विष्णु सोनी ने समर्थन किया। फिर सभी सदस्यों ने एकमत से प्रस्ताव को पारित किया। अजमीढ़ की जयंती जो सोनी समाज की धर्मशाला बन रही है उसमें मनाए जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कार्यकाल पूरा होने पर दोबारा कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। पूरणमल वर्मा व देवेंद्र सोनी ने प्रधान पद के लिए लक्खीराम सोनी के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर हंसराज सोनी व अश्विनी सोनी ने अनुमोदन किया। सभी सदस्यों ने एकमत से प्रस्ताव का समर्थन किया। लक्खीराम सोनी के लगातार चौथी बार प्रधान बनने पर सभी समाज बंधुओं आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्खीराम सोनी ने दो लाख, विष्णु सोनी एक लाख चालीस हजार, ओमप्रकाश, पूरणमल महेंद्रगढ़, हीरालाल सुहासड़ा, नरेंद्र झगड़ौली ,सुनील बसई, नरेश झगड़ौली, अश्विनी सोनी महेंद्रगढ़, देवीदत सोनी, हंसराज सोनी ,देवेंद्र सोनी, सुनील सोनी, सोनू बराडिया, दीपचंद सुंदरह, रतन लाल ठेकेदार , भानाराम सोनी बेवल, कैलाश चंद बवानिया ने 21 हजार रुपये देकर फाउंडर सदस्य बने।

इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद नंबरदार झगड़ोली, पीडी सोनी, सुरेंद्र नंबरदार खेड़ी, कैलाश चंद बावनिया, कैलाश, सीताराम सोहली, कुकू सोनी, ईश्वर सोनी, मनोज सोनी, रविकांत सोनी, अमित सोनी, उदय सोनी धनौंदा, हनुमान मराठा, दत्ता मराठा, सोनू, सरजू मराठा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed