फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kosli-Khatushyam bus service stopped, devotees and social organizations expressed anger

Mahendragarh-Narnaul News: कोसली-खाटूश्याम बस सेवा बंद, श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने जताया रोष

Wed, 22 Jan 2025 10:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 22 Jan 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Kosli-Khatushyam bus service stopped, devotees and social organizations expressed anger
महेंद्रगढ़। रेवाड़ी रोडवेज डिपो की ओर से कोसली से खाटू श्याम के लिए बस सेवा बंद कर दी गई है। बस के बंद होने से श्रद्धालुओं व सामाजिक संगठनों में रेवाड़ी डिपो के प्रति रोष हैं।
विज्ञापन

रेवाड़ी डिपो ने 19 जनवरी 2024 को कोसली से सुबह सात बजे महेंद्रगढ़, नारनौल, नीम का थाना होते हुए खाटू श्याम के लिए एक रोडवेज बस चलाई थी। यह बस दोपहर 12 बजे खाटू श्याम पहुंचती थी। इसके बाद दोपहर दो बजे इसी रूट से होते हुए कोसली जाती थी। अब यह बस करीब 10 दिनों से बंद है। इससे श्रद्धालुओं में विभाग के प्रति रोष है। इस बस को दोबारा शुरू करवाने के लिए सामाजिक संगठनों व ग्राम पंचायतों ने रेवाड़ी डिपो के महाप्रबंधक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने बताया कि नारनौल डिपो ने भी 31 मई 2023 को सतनाली से वाया महेंद्रगढ़ खाटू श्याम बस सेवा चलाई थी। विभाग की ओर से एक महीने बाद बस बंद कर दी गई। इसके बाद सामाजिक संगठनों ने रेवाड़ी डिपो के महाप्रबंधक से कोसली वाया महेंद्रगढ़ खाटू बस चलवाने के लिए लिखित प्रस्ताव दिया था। महाप्रबंधक की सहमति के बाद कोसली से खाटू के लिए बस चलाई थी, लेकिन एक साल बाद रेवाड़ी डिपो ने भी यह बस सेवा बंद कर दी हैं। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से तीर्थस्थानों के लिए सीधी परिवहन सुविधा नहीं हैं। महेंद्रगढ़ क्षेत्र से करीब दो हजार श्रद्धालु खाटू श्याम के लिए आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोसली से खाटूश्याम बस वाया महेंद्रगढ़ के लिए बस किसी कारणवश बस कर दी गई है, एक-दो दिन बाद फिर से बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
--- जय किशन, डीआई, राज्य परिवहन विभाग, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed