फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kheer distributed at various places on Sharad Purnima

Mahendragarh-Narnaul News: शरद पूर्णिमा पर विभिन्न स्थानों पर वितरित की खीर

Fri, 18 Oct 2024 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Kheer distributed at various places on Sharad Purnima
फोटो संख्या:72-गांव नांवां के  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों को औषधी युक्त खीर वितरित क
महेंद्रगढ़/सतनाली। शरद पूर्णिमा पर एकता युवा क्लब की ओर से प्राचीन शिव मंदिर 11 हट्टा बाजार में बुधवार रात को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। एकता युवा क्लब के सदस्य रवि यादव और घनश्याम सैन ने बताया कि मंदिर में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष में एकता युवा क्लब के समस्त सदस्यों द्वारा खीर का प्रसाद बनाया गया चांद की चांदनी में रखकर रात 12 बजे भगवान शंकर की आरती कर और भोग लगाया गया। इस अमृतमई प्रसाद को श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस मौके पर चेतन यादव, मनोज यादव, प्रदीप यादव, कलिया हलवाई, हिमांशु, केशव, कर्म खन्ना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, सतनाली के गांव नांवां में शरद पूर्णिमा पर नांवां में दुलीचंद काशी प्रसाद ट्रस्ट में औषधि युक्त खीर का वितरण किया गया। विभिन्न गांव व शहर से लगभग 400 मरीज पहुंचे। विभिन्न रोग से ग्रस्त रोगियों को औषधि युक्त खीर का वितरण किया गया। वैद्य दिनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान यहां आए इतने लोगों की व्यवस्था में नांवां ग्राम के बाबा समताई नाथ सेवा समिति के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने कार्य को संभाला व विशेष योगदान दिया। इस दौरान बाली शर्मा, गोविंद शर्मा, पवन शर्मा, कृष्ण जागड़ा, सतपाल पूनिया, राजकुमार, रमेश लखेरा, जीतू शर्मा, राजेश, रविदत्त, किशन लाल मोदी, महेश शर्मा, ओमपाल सिंह, धर्मपाल सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed