{"_id":"679fbed612b9b6d49a035067","slug":"kalash-yatra-taken-out-before-the-story-narnol-news-c-203-1-sroh1011-114921-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कथा से पहले निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कथा से पहले निकाली कलश यात्रा
Mon, 03 Feb 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:57-गांव करीरा में श्रीमद्देवी भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं-
कनीना। गांव करीरा के बाबा भैया मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा बाबा भैया मंदिर से आरंभ होकर शिव मंदिर से होते हुए गांव की फिरनी, गांव की पंचायत भवन से होते हुए बाबा भैया मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने भाग लिया।
इसके बाद यज्ञशाला में बने पांच हवन कुंड में यजमानों ने घी सामग्री से आहुति डालकर मंगल कामना की गई। कथा वाचक पंडित हेमराज भारद्वाज ने कहा कि अठारह पुराणों में देवी भागवत पुराण उसी प्रकार सर्वोत्तम है, जिस प्रकार नदियों में गंगा, देवों में शंकर, काव्यों में रामायण, प्रकाश स्त्रोतों में सूर्य, शीतलता और आह्लाद में चंद्रमा, कर्मशीलों में पृथ्वी, गंभीरता में सागर और मंत्रों में गायत्री आदि श्रेष्ठ हैं।
पंडित हेमराज भारद्वाज ने कहा कि कथा का श्रवण करने तथा पाठ करने में समस्त प्राणियों को पुण्य प्राप्त होता है। व्यासपीठ से कथा वाचक ने कहा कि सभी प्राणी जिनके भीतर स्थित है और जिनसे संपूर्ण जगत प्रकट होता है, जिन्हें परम तत्व कहा गया है। वे साक्षात भगवती ही हैं। इस दौरान भक्तों ने यज्ञ शाला की परिक्रमा की। केदार नाथ शर्मा ने बताया कि कथा 10 फरवरी तक चलेगी। 11 फरवरी को हवन करके प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान कृष्ण कुमार, दिनेश, जय प्रकाश, सुभाष, कैलाश, धर्मवीर, रामनिवास, संतोष देवी, रजनी, जितेंद्र सिंह, राहुल, नवदीप, सुरेंद्र, रोशनी देवी, शकुंतला, कुसुम लता, मनीषा, कमलेश, शिवानी, रजनी, प्रियंका आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।