Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Joy of a student from Gavdi Jat upon returning from a visit to ISRO

Mahendragarh-Narnaul News: मानक से दोगुणा ऊंचाई के स्पीड ब्रेकर बने बैरियर

Mon, 23 Nov 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Joy of a student from Gavdi Jat upon returning from a visit to ISRO
फोटो नंबर- 12निजामपुर रोड पर बने ब्रेकर से बीच से टकराती गाडी। संवाद
नारनौल। जिन स्पीड ब्रेकरों को हादसे रोकने के लिए बनाया गया था, वही अब हादसों की वजह बन गए हैं। शहर के एनएच-148 बी, कुलताजपुर मोड़, निजामपुर रोड, महर्षि दयानंद चौक, कोजिंदा रोड और महेंद्रगढ़ रोड पर बने ब्रेकर तय मापदंड से कहीं ज्यादा ऊंचे हैं।
विज्ञापन

अधिकतर जगहों पर न ब्रेकर पर सफेद पट्टी बनी है और न पहले से चेतावनी देने वाला कोई बोर्ड लगा है। ऐसे में तेज रफ्तार चालक को अचानक ऊंचा ब्रेकर दिखता है और ब्रेक लगाते-लगाते वाहन उछलकर हादसे का शिकार हो जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग कई बार ऊंचे ब्रेकर की जगह करीब 5 फीट लंबे छोटे-छोटे ब्रेकरों की शृंखला बनाने की मांग कर चुके हैं लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई समाधान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरसी के मानक के अनुसार ब्रेकर से 120 से 150 मीटर पहले सांकेतिक बोर्ड होना जरूरी है। ब्रेकर की ऊंचाई 10 से 12 सेंटीमीटर होनी चाहिए लेकिन शहर में कई जगह 20 से 25 सेंटीमीटर ऊंचे ब्रेकर बने हैं।
...............
एनएच-148 बी पर कुलताजपुर मोड़ के ब्रेकर की ऊंचाई ज्यादा है और इस मार्ग पर वाहन भी तेज चलते हैं। दिन भर में कई बार तेज वाहन ब्रेकर से टकराकर उछलते हैं, जिससे दूसरे वाहनों से टक्कर का खतरा बना रहता है।-रतन लाल, मोहल्ला कुलताजपुर रोड
...........
रात में कुलताजपुर से नारनौल और नारनौल से कुलताजपुर की ओर सड़क पार करना बहुत जोखिम भरा है। कार और भारी वाहन तेज चलते हैं जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को सबसे ज्यादा खतरा रहता है।-सागर सिंह, मोहल्ला कुलताजपुर रोड
..........
गली-मोहल्लों से नेशनल हाईवे तक ऊंचे ब्रेकर बने हैं। करीब 5 फीट लंबाई के छोटे-छोटे ब्रेकरों की श्रृंखला बननी चाहिए, इससे गति भी कम होगी और हादसे भी घटेंगे।-राजेश, गांव टहला
...........
केस-1
एक व्यक्ति अलवर से नारनौल किसी कार्यक्रम में आया था। रात में कुलताजपुर मोड़ पहुंचने पर उसकी तेज रफ्तार बाइक ऊंचे ब्रेकर से टकरा गई। गंभीर चोटों के कारण अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई।
...............
केस-2
एक महिला निजी अस्पताल में काम करती थी। सुबह अस्पताल से घर लौटते समय कोजिंदा रोड पर ऊंचे ब्रेकर से बाइक टकरा गई और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

...............
वर्जन
मानकों से ज्यादा ऊंचे ब्रेकरों की सूची तैयार कर जांच की जा रही है। टेंडर जारी हो चुका है। जल्द ही डिवाइडर की मरम्मत, सफेद पट्टी और ब्रेकर दुरुस्त किए जाएंगे।-जितेंद्र, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed