फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jatwas Sarpanch accused of misuse of position

Mahendragarh-Narnaul News: जाटवास सरंपच पर लगे पद के दुरुपयोग के आरोप

Fri, 13 Feb 2026 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jatwas Sarpanch accused of misuse of position
फोटो नंबर-30एसडीएम को ज्ञापन सौंपते जाटवास के ग्रामीण। संवाद
नारनौल। गांव जाटवास के ग्रामीणों ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा कराने और पद के दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए शुक्रवार को डीसी के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अनिरुद्ध को सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के सरपंच अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पंचायत भूमि पर अवैध कब्जा करवा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी 5 फरवरी को शिकायत दी जा चुकी है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वर्तमान सरपंच के भाई राजवीर सिंह द्वारा पंचायत जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जब मामला बढ़ने लगा तो वहां बिना नियमानुसार मूर्ति स्थापित कर मंदिर निर्माण का दावा किया जाने लगा, जबकि गांव में पहले से ही मंदिर के लिए आरक्षित भूमि मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम सभा के वर्ष 2023 के दस्तावेजों में कथित रूप से फेरबदल कर नकली दस्तावेज तैयार किए गए और सरकारी मोहर का दुरुपयोग किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के विकास कार्यों में लापरवाही, पंचायत भूमि की सुरक्षा में ढिलाई और शिकायतों पर कार्रवाई न करना भी गंभीर विषय है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सरपंच को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed