फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jan Jagruti Rath Yatra was organized to improve sex ratio

Mahendragarh-Narnaul News: लिंगानुपात सुधारने के लिए जन जागृति रथ यात्रा निकाली

Tue, 03 Jun 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 03 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Jan Jagruti Rath Yatra was organized to improve sex ratio
फोटो 14 नांगल शालू में जन जागृति रथ यात्रा के दौरान मौजूद महिलाएं।स्रोत डीआइपीआरओ
नारनौल/नांगल चौधरी। महिला एवं बाल विकास विभाग नारनौल की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए चलाई जा रही जागृति रथ यात्रा मंगलवार को गांव नांगल शालू व बायल में पहुंची।
विज्ञापन

गांव नांगल शालू में रैली की अध्यक्षता सरपंच अश्वनी शर्मा ने व गांव बायल में रैली की अध्यक्षता पंच नीतू ने की। हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों से समाज में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। हरियाणा सरकार की विशेष पहल से जिले में जिन गांवों का लिंगानुपात खराब है उन गांवों में रथ यात्रा के द्वारा जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

नांगल शालू में सुपरवाइजर निशा ने बताया कि बेटियों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। गावं बायल में सुपरवाइजर पूजा ने बताया कि आज के युग में लड़कियां लड़कों से कम नहीं है। लड़कियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। फिर भी समाज में कुछ त्रुटियां है जिनको समाप्त करना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर तथा महिलाएं मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed