{"_id":"668d7d1fabd92d6e07042b6b","slug":"irrigation-minister-dr-abhay-yadav-inspected-the-ongoing-projects-narnol-news-c-203-1-sroh1010-110643-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सिंचाई मंत्री डॉ. अभय यादव ने चल रही परियोजनाओं का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सिंचाई मंत्री डॉ. अभय यादव ने चल रही परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Tue, 09 Jul 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या: 74 परियोजनाओं का निरीक्षण करते हुए सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह--संवाद
महेंद्रगढ़। डार्क जोन में शामिल जिले गिरते भूजल स्तर में सुधार के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सराहनीय कदम उठाए गए हैं। 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से चल रही 50 से अधिक छोटी-बड़ी परियोजनाओं के माध्यम से जिले के भूजल स्तर में सुधार के लिए काम शुरू कर दिया गया है। वहीं दौहान व कृष्णावती नदियों के उद्धार के लिए 65 करोड़ की परियोजनाओं पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।
मंगलवार को सिंचाई मंत्री डॉ. अभय यादव ने भूजल स्तर में सुधार के लिए चल रही परियोजनाओं का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। विभाग के महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड स्थित विश्रामगृह में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि मध्य हरियाणा को इस सीजन में पानी की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में उस पानी को महेंद्रगढ़ जिले के अंतिम टेल तक पहुंचाया जा रहा है। क्षेत्र की दौहान व व कृष्णावती नदी में लगातार जवाहरलाल नेहरू कैनाल में मिलने वाले अतिरिक्त पानी को लगातार डाला जा रहा है। इन दोनों नदियों में 50 से अधिक इंजेक्शन प्रणाली लगाई गई है। इससे आसपास के जिले के जलस्तर में काफी सुधार आया है।
कृष्णावती नदी में पानी पहुंचाने के लिए यह परियोजनाएं तैयार
कृष्णावती में गांव रातां से बारिश का अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए नारनौल ब्रांच के एनबी-3 से एनबी-4 पर करीब 23 करोड़ की लागत से 11.7 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जाएगी। गांव मानपुरा में करीब 30.98 करोड़ रुपये से लागत से कृष्णावती नदी में बारिश का अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए 11.7 किलोमीटर की पाइपलाइन डाली जाएंगी। वहीं गांव देवनगर में बांध का निर्माण कार्य पूरा चुका हैं, जिसमें करीब आठ फीट पानी स्टोर किया जा सकेगा। अधिकांश परियोजनाओं को छह माह के समय में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दौहान नदी के लिए दो परियोजनाएं तैयार
डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि दौहान नदी में बारिश का अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए दो परियोजनाएं तैयार की गई हैं। इसके लिए गांव झगड़ौली के एमसी-5 पंपहाउस से 8 किलोमीटर की पाइपलाइन डालकर गांव माजरा कलां के समीप दौहान नदी में बारिश का अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। वहीं केंद्रीय विश्वविद्यालय के समीप से करीब 1.50 करोड़ की लागत से नदी क्षेत्र में नदी पानी डाला जाएगा। इसके अलावा महेंद्रगढ़ ड्रिस्टीब्यूटरी की मरम्मत का कार्य भी 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। आगामी छह माह में कार्य पूरा हो जाएगा। पाथेड़ा पंपहाउस से 175 क्यूसिक पानी की क्षमता बढ़ेगी।
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव, अधीक्षण अभियंता राजेश खत्री, कार्यकारी अभियंता राजेश यादव, कार्यकारी अभियंता आशुतोष यादव, कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार, बालकिशन, रिंकू, अमित यादव, रामनिवास पाटौदा आदि मौजूद रहे।