फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   International Gita Mahotsav inaugurated with grand chanting and worship of Gita

Mahendragarh-Narnaul News: मंत्रोच्चारण और गीता पूजन के बीच अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य शुभारंभ

Sat, 29 Nov 2025 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
International Gita Mahotsav inaugurated with grand chanting and worship of Gita
फोटो 03महोत्सव के दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिरिक्त उपायुक्त। डीआईपीआरओ
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को जिलास्तरीय गीता महोत्सव से चारों तरफ पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकोच्चारण से वातावरण गीतामय हो उठा। अतिरिक्त उपायुक्त उदय सिंह ने गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति डालकर शुभारंभ किया। इस मौके पर नगराधीश डॉ मंगलसेन भी मौजूद थे।
विज्ञापन


महोत्सव में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों से आई लोक कलाकारों की टीमों ने हरियाणवी वेशभूषा में सुसज्जित होकर गीता थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से अंजू दीदी, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट-पाली के प्रोफेसर आनंद शर्मा व जीओ गीता से मास्टर सुरेश कुमार ने गीता पर अपने व्याख्यान दिए।
विज्ञापन

नागरिकों को गीता पर्व की बधाई देते हुए एडीसी उदय सिंह ने कहा कि सरकार के प्रयासों से गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का दर्जा मिला है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। इस मौके पर जीओ गीता परिवार के सदस्यों ने गीता स्थापना करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज महेंद्रगढ़ के विधायक होंगे मुख्य अतिथि
आईटीआई में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन 30 नवंबर रविवार को हवन यज्ञ के बाद प्रदर्शनी व सेमिनार 10:15 बजे व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 11:15 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

प्रदर्शनी में निखर रहा हुनर और स्वावलंबन
गीता महोत्सव हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत हस्तकला का भव्य मंच बना हुआ है। यहां स्वयं सहायता समूहों की महिला उद्यमियों के स्वावलंबन की कहानी भी दिखाई दे रही हैं। इस वर्ष प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी विशेष रूप से प्रेरणादायक है।

गीता थीम पर आधारित प्रस्तुति देकर बांधा समां
गीता महोत्सव के दौरान विभिन्न स्कूलों की सांस्कृतिक टीमों ने गीता थीम पर आधारित प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और उल्लासपूर्ण बना दिया। इस मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर, एमआर मित्रपुरा, एमआर अटेली, एसडी ककराला, सीएल पब्लिक स्कूल व आरपीएस स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed