फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Institutions are also defined by cultural consciousness Vijay

संस्थानों की पहचान सांस्कृतिक चेतना से भी होती है : विजय

Wed, 07 Oct 2026 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Institutions are also defined by cultural consciousness Vijay
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय टैलेंट हंट कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसका उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक, कलात्मक और बौद्धिक प्रतिभा को मंच देना रहा। मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के प्राचार्य विजय यादव ने कहा कि शिक्षण संस्थान की पहचान केवल पढ़ाई से नहीं, बल्कि वहां विकसित होने वाली रचनात्मक और सांस्कृतिक चेतना से भी होती है। संयोजिका दिव्या सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान और जीवन-मूल्यों की आधारशिला है। प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद, काव्य-पाठ, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी, संस्कृत श्लोक, भाषण, कोलाज, रंगोली और क्ले मॉडलिंग शामिल रहे। छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण, डेटा प्राइवेसी और मानसिक दबाव जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed