{"_id":"69419772a0044207370b2d5b","slug":"instagram-honeytrap-racket-busted-three-accused-of-cheating-people-by-posing-as-beauties-arrested-from-faridabad-narnol-news-c-196-1-nnl1004-133585-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: इंस्टाग्राम हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, सुंदरी बनकर ठगने वाले तीन आरोपी फरीदाबाद से दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: इंस्टाग्राम हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, सुंदरी बनकर ठगने वाले तीन आरोपी फरीदाबाद से दबोचे
विज्ञापन
फोटो 14इंस्टाग्राम पर ठगी करने के पुलिस गिरफ्त में आरोपी।स्रोत पुलिस
नारनौल। नारनौल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक शातिर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने बीती रात फरीदाबाद से तीन आरोपी विपिन, कौशल और अजीम खान को गिरफ्तार किया है जो इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते थे। यह गिरोह भोला-भाला चेहरा और मजबूरी की कहानी सुनाकर लोगों की कमाई ठग रहा था।
आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी अजीम खान को न्यायिक हिरासत में लेकर आरोपी विपिन और कौशल को रिमांड पर लिया गया है।
नारनौल गांव मंडलाना के रहने वाले एक युवक ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने बताया कि इंस्टाग्राम पर लड़की के नाम से एक आईडी से उसकी दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान सामने वाले ने खुद को कॉलेज छात्रा बताया और ट्रिप फीस कम पड़ने व पिता का फोन न उठाने का बहाना बनाकर पैसे मांगे।
इसके बाद बीमारी और इलाज के नाम पर भी पैसे मांगे गए। इस तरह आरोपियों ने शिकायतकर्ता से कुल 62,490 रुपये ठग लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में ठगी का तरीका सामने आया है। गिरफ्तार आरोपी विपिन इंस्टाग्राम पर लड़की की फोटो लगाकर लड़कों से चैट करता था। पीड़ित को विश्वास दिलाने के लिए उसका साथी कौशल लड़की का पिता बनकर फोन पर बात करता था और मजबूरी का नाटक रचता था।
ठगी की रकम को ये लोग अपने तीसरे साथी अजीम खान के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाते थे। पूछताछ में आरोपियों से पता लगा है कि पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और दो अन्य शिकायतों में भी उनकी संलिप्तता पाई गई है।
इस घटना के माध्यम से महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन को सचेत किया है कि सोशल मीडिया पर कभी भी अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट, विशेषकर आकर्षक प्रोफाइल फोटो देखकर बिना जांचे स्वीकार न करें।